हैदराबाद: भारत की महिला डबल्स जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बड़ी जीत दर्ज की है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड चीन की जोड़ी जिया यी फैन और झांग शु जियान को शानदार तरीके से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही इस चैंपियनशिप में भारत का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है।


यह भी पढ़ें-
लगभग 70 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बावजूद असाधारण संघर्ष दिखाया। 16-21, 21-15, 21-13 के स्कोर से चीन की जोड़ी को हराकर मैच अपने नाम किया। इस ताजा जीत के साथ BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला डबल्स वर्ग में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी के रूप में त्रिसा-गायत्री बन गई हैं। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा-अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था। और अब इतने सालों बाद फिर से इस कैटेगरी में भारतीय जोड़ी ने पदक पक्का किया है।

One thought on “World Badminton Championships : सेमीफाइनल में पहुंची गायत्री – त्रिसा जोड़ी, 15 साल का पूरा होगा सपना”