संघमित्र एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, तेलंगाना इंटेलेक्चुअल्स फोरम के अध्यक्ष ने दिया यह संदेश

हैदराबाद : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा त्योहार है। साथ ही यह त्योहार तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। तेलंगाना इंटेलेक्चुअल्स फोरम राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने पुराने शहर के सभी लोगों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संदेश दिया।

अध्यक्ष ने संघमित्र एसोसिएशन, पुराने शहर की शालिबंडा शाखा की ओर से दशहरा के अवसर पर शालिबंडा स्थित सुधा टॉकीज के निकट आर्य मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. राज नारायण ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से समय पर अच्छी वर्षा होने और लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

संघमित्रा एसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में खुशी और उत्साह के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पिछले 60 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के अवसर पर बतुकम्मा और रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पुराने शहर के विभिन्न बस्तियों से हजारों महिलाएं बथुकम्मा लेकर आर्य मैदान पहुंचती हैं और पारंपरिक गीतों तथा भक्ति भाव के साथ बतुकम्मा उत्सव में भाग लेती हैं। इस अवसर पर बतुकम्मा प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम के दौरान पुराने शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ग्रेटर हैदराबाद सचिव काशीमोनी श्याम राव मुदिराज तथा पुराने शहर के विद्युत विभाग में कार्यरत जी. वेणुगोपाल को संघमित्र एसोसिएशन की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एसोसिएशन के सदस्य नीरज सक्सेना ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में गुलजार हौज के पूर्व कॉर्पोरेटर आले जितेंद्र, मोगलपुरा पुलिस स्टेशन के एसआई साई कुमार, पुराने शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन आर्य, शिक्षाविद् एम. प्रसाद राव, ऋतु सक्सेना और एकता सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने लोगों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar