Asani Cyclone: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में समुद्र तट पर स्वर्ण-रथ, देखने उमड़ पड़े लोग

हैदराबाद: असानी तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर कहर बरपा रहा है। मुख्य रूप से उत्तरांध्रा के जिलों में असानी तूफान का काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। तूफान की तीव्रता के कारण समुंदर में खलबली मच गई है। चक्रवात ने न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि देश और विदेशों को भी प्रभावित किया। तटीय इलाके जलमग्न हो गये हैं। तटीय क्षेत्र के सामान बह गये हैं।

इसी क्रम में श्रीकाकुलम जिले के संतबोम्बली मंडल के एम सुन्नापल्ली के समुद्र तट पर एक स्वर्ण-रथ आ गया है। इसे स्थानीय लोगों ने बड़ी-बड़ी रस्सियों से खींचकर किनारे तक ले आये। यह रथ सुनहरे रंग से चमक रहा है। जैसे ही स्वर्ण-रथ के बारे में लोगों को पता चला तो देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह स्वर्ण-रथ जापान, थाईलैंड, कंबोडिया, मलेशिया या इंडोनेशिया का हो सकता है। हाल ही में आये चक्रवात के दौरान पूर्वी गोदावरी जिले के तट पर भी सोने के सिक्के मिले थे। सुन्नापल्ली बंदरगाह पर स्वर्ण-रथ की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। स्वर्ण-रथ कहां से आया है इस बात का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X