तेलंगाना: एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- “मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं”

हैदराबाद: तेलंगाना के मेडचल जिले के बाचुपल्ली थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या किये जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, निजामपेट विनायक नगर मे नानी ललिता, (56), मां दिव्या (32) और बेटा शिवकार्तिकेय (18) ने आत्महत्या कर ली।

मौके पर मिले एक सुसाइड नोट में लिखा है कि हमारे मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। कहा जा रहा है कि मानसिक तनाव के कारण पहले ललिता और दिव्या ने आत्महत्या करने की कोशिश की। मगर दोनों ने सोचा कि हमारे मौत के बाद कार्तिकेय अनाथ हो जायेगा। इसके चलते दोनों ने पहल बेटे को फांसी देकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने आत्महत्या कर ली।

एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या किये जाने की घटना से इलाके में मातम छा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच आरंभ कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X