हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्ताडू में सरकारी स्कूल में दसवीं पढ़ रही नाबालिग पर इलेक्ट्रिक आरी से हमला करने वाले हेमंत पर पुलिस ने फायरिंग की। हेमंत आत्मकूर वन क्षेत्र में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिलने पर पकड़ने की कोशिश की। उस समय हेमंत भागने की कोशिश किया और सीआई पर चाकू से हमला किया तो चोटें आईं।
इसी क्रम में पुलिस ने उस पर फायरिंग की। इस फायरिंग में आरोपी को गंभीर चोटें आने से अनंतपुर अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज जारी हैं। अनंतपुर जिला एसपी जगदीश ने अस्पताल में घायल आरोपी की सेहत की स्थिति पर डॉक्टरों से पूछताछ की। एहतियात के तौर पर हेमंत का इलाज हो रहे अस्पताल के पास भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया।

एसपी जगदीश ने बताया कि हेमंत की सेहत की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि राप्ताडू में शनिवार को यह घटना होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए 25 टीमों को मैदान में उतार कर तलाशी आरंभ कर दी। इस क्रम में रविवार शाम आत्मकूर वन क्षेत्र में है छिपे होने की सूचना मिली। तुरंत दो टीमों को वहां भेजा गया। उसे पकड़ने की कोशिश की। तब हेमंत ने विरोध किया। इससे पुलिस ने हवा में फायरिंग कर चेतावनी दी। फिर भी वह पीछे नहीं हटा और पुलिस पर उसके पास मौजूद चाकू से हमले की कोशिश की।
Also Read-
पुलिस ने फिर चेतावनी दी। सपी जगदीश ने कहावह पीछे हटे बिना सीआई पर चाकू से हमला किया। तब पुलिस ने फायरिंग की। कुल 6 राउंड तक फायरिंग की। इस फायरिंग में हेमंत गंभीर रूप से घायल हुआ। तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस उसे पकड़ने गई उस समय वह शराब के नशे में था। फिलहाल उसका ट्रीटमेंट जारी हैं। उसकी हालत चिंताजनक है।

गौरतलब है कि राप्ताडू के सरकारी स्कूल क्लासरूम में हेमंत घुस गया और आरी से छात्रा पर बेरहमी से हमला किया। इस घटना में छात्र डर से कांप गए लेकिन लक्ष्मी नाम की छात्रा ने हिम्मत से उसे रोकने की कोशिश की। इस क्रम में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। आरोपी तुरंत वहां से भाग गया। उस नाबालिग को गंभीर चोटें आईं तो तुरंत अनंतपुर सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु मणिपाल अस्पताल ले गए। कहा जा रहा है कि हेमंत नाबालिग का चाचा लगता है। इसी क्रम में एपी शिक्षा मंत्री नारा लोकेश बेंगलुरु जा कर नाबालिग और उसके माता-पिता से मिले। डॉक्टरों से बात कर बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया।
