“देश में वेंटिलेटर पर है कांग्रेस पार्टी… सपने में भी राहुल प्रधानमंत्री नहीं बन सकते”

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी सपने में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। कहा कि कम से कम मॉक पार्लियामेंट में ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। सवाल किया कि EVM हैक होती तो तेलंगाना में कांग्रेस कैसे जीती, हिमाचल प्रदेश और केरल में कांग्रेस कैसे जीती। बंगाल में ममता बनर्जी के शासन को जनता ने नकार दिया। अमित शाह ने कहा कि SIR प्रक्रिया की वजह से ही मोदी जीते ऐसा राहुल गांधी कह रहे हैं। सवाल किया कि 2014 और 2019 चुनावों में मोदी जीते तब SIR प्रक्रिया थी क्या?

तेलंगाना में बीजेपी को सत्ता में लाने का समय आ गया

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार को गद्दी से उतार कर बीजेपी को सत्ता में लाने का समय आ गया है। हैदराबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ.. अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद MJ मार्केट पर आयोजित सभा को अमित शाह ने संबोधित किया। सबसे पहले भाग्यलक्ष्मी माता को नमस्कार करने के बाद अमित शाह ने जनता से सवाल किया कि तेलंगाना में बीजेपी सरकार आनी चाहिए या नहीं?

कांग्रेस पर अमित शाह के तीखे हमले

अमित शाह ने आह्वान किया कि तेलंगाना में कांग्रेस को हरा कर सत्ता से दूर करना चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि तेलंगाना को कांग्रेस ने ATM बना लिया है। कहा कि राज्य में RR टैक्स वसूल रहे हैं। यह रेवंत रेड्डी टैक्स नहीं.. रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी को जाने वाला टैक्स है। आलोचना की कि कांग्रेस ने घोषित छह गारंटी योजनाओं को अब तक लागू नहीं किया है।कांग्रेस पार्टी देश में वेंटिलेटर पर है। उस पार्टी को राहुल गांधी नहीं बचा सकते। सवाल किया कि वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस पार्टी क्या प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला कर सकती है? देश के कई राज्यों में कांग्रेस की कहानी खत्म हो रही है। आह्वान किया कि तेलंगाना से भी उस पार्टी को खदेड़ना चाहिए।

घुसपैठियों को खोज-खोज कर खदेड़ेंगे

अमित शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने की कांग्रेस कोशिश कर रही है। आलोचना की कि कांग्रेस एंड कंपनी SIR प्रक्रिया को रोकना चाहती है। कितनी भी कोशिश कर ले राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी की कोशिशें सफल नहीं होंगी। एक-एक घुसपैठिए को खोज-खोज कर देश से खदेड़ेंगे। अमित शाह ने कहा कि 13 करोड़ वोट हटाए ऐसा प्रचार सरासर झूठ है। डबल वोट वाले लोगों के नाम ही हटाए गये हैं। सवाल किया कि देश में तीन करोड़ लोग मर गए हैं। मरने वालों के वोट हटाने चाहिए या नहीं? फर्जी वोट हटाने चाहिए या नहीं? आलोचना की कि फर्जी वोट हटाने पर राहुल गांधी आपत्ति जता रहे हैं।

Also Read-

मोदी शासन की तारीफ.. कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप

अमित शाह ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को 12 साल पूरे हो चुके हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस के दस साल के शासन में 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। मोदी के 12 साल के शासन में एक भी भ्रष्टाचार की घटना नहीं हुई है। भरोसा जताते हुए कहा कि असम, बंगाल और हरियाणा में बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि अगला तेलंगाना में भी बीजेपी जीतने जा रही है।

तेलंगाना में बीजेपी की सत्ता ही लक्ष्य

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि तेलंगाना में कांग्रेस को जड़ समेत उखाड़ फेंकना चाहिए। भविष्य में तेलंगाना में बीजेपी जीतने जा रही है। तेलंगाना की जनता कांग्रेस को अब नहीं बचा सकती। अमित शाह ने आह्वान किया कि कांग्रेस को हरा कर तेलंगाना में बीजेपी सरकार बनाना ही लक्ष्य के तौर पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar