हैदराबाद/चेन्नई : तमिलनाडु में जोसेफ विजय सरकार सत्ता में आ गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में टीवीके अध्यक्ष विजय ने शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को शपथ दिलाई। विजय ने तमिल भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान विजय.. विजय के नारों से स्टेडियम गूंज उठा।

विजय के साथ नौ और विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉक्टर के. जी. अरुण राज, के. ए. सेंगोट्टियन, पी. वेंकटरमण, आर. निर्मल कुमार, राजमोहन, डॉक्टर के. प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं।

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शामिल हुए। टीवीके को समर्थन देने वाली पांच पार्टियों के प्रमुख भी मौजूद रहे। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा स्पेशल अट्रैक्शन रहीं। कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए वे खास आकर्षण बनीं।

विजय के शपथ ग्रहण के लिए नेहरू स्टेडियम में प्रशंसक, कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। हजारों लोगों से नेहरू स्टेडियम खचाखच भर गया। चेन्नई पुलिस ने स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी रखी है।
Also Read-

पिछले 59 सालों से द्रविड़ पार्टियों (डीएमके, अन्नाद्रमुक) के दबदबे वाली तमिलनाडु की राजनीति में किसी ‘गैर-द्रविड़’ नेता का मुख्यमंत्री बनना यह पहली बार है। इतना ही नहीं, तमिलनाडु में बनने वाली पहली गठबंधन सरकार के रूप में टीवीके सरकार रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। विजय की टीवीके पार्टी को वीसीके, लेफ्ट और आईयूएमएल पार्टियों ने बिना शर्त समर्थन देने से तमिलागा वेट्रि कळघम (टीवीके) पार्टी को सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत 120 हो गया।

