सोनिया गांधी की आत्मकथा पर प्रकाशक का बड़ा खुलासा, “बोले- परिवार से जुड़ाव, भारतीय खान-पान और साड़ी पहनावा पर हैं दिलचस्प बातें”

हैदराबाद: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने जीवन के किस्सों के साथ लिखी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। हार्पर कोलिन्स प्रकाशित कर रही इस किताब से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को प्रकाशक ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। सोनिया गांधी ने आत्मकथा में कहा है कि शुरू में उन्हें अनजान एक देश और संस्कृति धीरे-धीरे उनके जीवन का हिस्सा बन गईं।

सोनिया ने अपने पति राजीव गांधी के साथ पहली बार भारतीय व्यंजन ‘तंदूरी चिकन’ चखने की याद साझा किया। वो काफी लाल था और मुंह जल गया था। उसके बाद धीरे-धीरे थाली में परोसे जाने वाले चावल, फुल्के, सब्जियां, अरहर दाल, मटन और चिकन व्यंजनों की आदत पड़ गई। साड़ी दुनिया के सबसे सुंदर कपड़ों में से एक है, लेकिन शुरू में उसे पहनना मुश्किल लगता था। सगाई के समय साड़ी न खुले, इसके लिए कई सेफ्टी पिन लगाने पड़े थे। शादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जवाहरलाल नेहरू ने जेल में काते सूत से बुनी साड़ी पहनी थी।

सोनिया ने याद किया कि कैम्ब्रिज में एक ग्रीक रेस्टोरेंट में राजीव गांधी से पहली बार मिलने पर वो काफी सज्जन और शांत स्वभाव के लगे थे। सास, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से परिचय, भारत में बसने के लिए किए गए प्रयास, हिंदी सीखना जैसी बातों को किताब में बताया है। साथ ही, दुख जताया कि संजय गांधी की विमान हादसे में मौत, 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या और 1991 में राजीव गांधी की दर्दनाक हत्या जैसे दुखद घटनाओं ने उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचाया।

Also Read-

सोनिया ने इस बात का किताब में उल्लेख किया है कि लंबे समय तक राजनीति से दूर रहने का सोचा था, फिर भी हालात के असर से सीधे राजनीति में कैसे आना पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर, सांसद के तौर पर और यूपीए अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारियां निभाने वाली सोनिया गांधी ने 2004 चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद भी प्रधानमंत्री पद को ठुकराकर, दस साल तक यूपीए गठबंधन को मार्गदर्शन करने के राजनीतिक घटनाक्रमों को विस्तार से बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar