Tamil Nadu CM Vijay : मैं शपथ लेता हूं… तमिलनाडु के राजनीतिक मंच पर नया युग आरंभ

चेन्नई/हैदराबाद : तमिलनाडु के राजनीतिक मंच पर एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। कई उतार-चढ़ाव, कई कठिनाइयों का सामना कर और हार न मानने वाले विक्रमादित्य की तरह लड़ने वाले जोसेफ विजय ने आखिरकार जीत को चूम लिया है। तमिलागा वेट्रि कळघम (TVK) पार्टी की स्थापना के दिन से आज तक उनका सफर बेहद कठिन रहा है। सभी बाधाओं को पार कर 10 मई को वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं।

वैसे तो विजय का राजनीति में प्रवेश इतना आसान नहीं रहा। एक तरफ दशकों का इतिहास रखने वाली द्रविड़ दिग्गज पार्टियां, दूसरी तरफ राष्ट्रीय पार्टियों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराना उनके लिए बड़ी चुनौती रही है। पार्टी की घोषणा के दिन से लेकर इस चुनाव के नतीजों तक उनके हर कदम पर आलोचनाएं, राजनीतिक चालें खेली गईं। हालांकि, उन सबका अपने अंदाज में सामना करते हुए, जनता का समर्थन जुटाने में विजय सफल रहे।

सरकार गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से बने सस्पेंस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के हरी झंडी देने के साथ विराम लग गया है। कांग्रेस, लेफ्ट, वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों के समर्थन से विजय की संख्या बल 120 तक पहुंचने के साथ, गठबंधन सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

Also Read-

इसके साथ रविवार दोपहर 3 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए तमिलनाडु के कोने-कोने से प्रशंसक, कार्यकर्ता चेन्नई पहुंच रहे हैं। पूरे राज्य में पहले से ही पटाखे फोड़कर विजय के प्रशंसक जश्न मना रहे हैं। कई सालों के इंतजार, कड़ी मेहनत के बाद विजय ने जो यह जीत हासिल की है। विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि वह तमिल राजनीति में एक बड़ा लिखने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X