Congratulations : जीटीए विद्या मंदिर की शिक्षिका रत्ना तिवारी को ‘ग्लोबल प्राइड अवॉर्ड’ प्रदान, पढ़ें अतिथियों के संदेश

केरल : जीटीए विद्या मंदिर की शिक्षिका रत्ना तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘ग्लोबल प्राइड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह केरल के गुलाटी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस एंड टैक्सेशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों एवं शिक्षा विशेषज्ञों की उपस्थिति में रत्ना तिवारी को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रत्ना तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय जीटीए विद्या मंदिर, अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों, विद्यालय प्रबंधन एवं परिवार को दिया। साथ ही भविष्य में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Also Read-

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समर्पित शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान पूरे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X