तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल की एक और बड़ी पहल, मडिगला विजयभास्कर रेड्डी और कर्रोल्ला चंद्रैया राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए चयनित, पढ़ें कार्यक्रम का शेड्यूल

हैदराबाद : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल की राज्य शाखा ने तेलंगाना के दो प्रमुख समाजसेवियों को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए चयनित किया है। तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। वे देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, प्रख्यात अधिवक्ता एवं राजनेता थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 49वें अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

डॉ. राज नारायण मुदिराज ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तेलंगाना विधान परिषद के मिनी हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तेलंगाना विधान परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. बंडा प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए चयनित व्यक्तियों में- मडिगला विजयभास्कर रेड्डी, जो मालकपेट के अस्मानगढ़ निवासी, प्रमुख समाजसेवी तथा अंतरराष्ट्रीय भारतीय मानवाधिकार समिति के तेलंगाना राज्य कार्यकारी अध्यक्ष हैं और कर्रोल्ला चंद्रय्या, जो रंगारेड्डी जिले के महेश्वरम निर्वाचन क्षेत्र के बीआरएस के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख समाजसेवी हैं।

डॉ. राज नारायण मुदिराज ने बताया कि दोनों समाजसेवियों को उनकी दीर्घकालीन जनसेवा के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है। वे पिछले 20 से 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, शांति एवं सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar