यानम-नरसापुरम के बीच तट पार किया अर्नब तूफान, भारी बारिश होने के साथ चल रही हैं भयंकर हवाएं, सीएम ने की समीक्षा और दिये ये निर्देश

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश को हिलाने वाले अर्नब तूफान ने यानम-नरसापुरम के बीच तट पार किया है। अर्नब अति गंभीर तूफान से गंभीर तूफान में बदल गया। इस तूफान के असर से भारी बारिश होने के साथ भयंकर हवाएं चल रही हैं। तूफान के कारण समुंदर अशांत हो गया। मौसम विभाग बताया है कि एपी के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। तूफान के कारण आज कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित की गईं। कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।

गोदावरी जिलों में बारिश

तूफान के असर से गोदावरी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। दोपहर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। तट पार करने के दौरान अति गंभीर तूफान में बदल गया। अगले 6 घंटों में यह और कमजोर होकर दबाव में बदलेगा।

समुंदर में बह गया कार्गो जहाज

आंध्र प्रदेश में अर्नब तूफान ने तबाही मचाई। काकीनाडा के पास कार्गो जहाज बह गया। अधिकारियों ने बताया हैं कि विशाखा से सिंगापुर रवाना हुआ जहाज.. इंजन फेल होने से बह गया। इसे मार्शल आइलैंड के सिग्मा पर्ल जहाज के तौर पर पहचाना गया। बताया गया है कि यह जहाज 130 नॉटिकल मील बह गया है। इससे पहले उस शिप ने विशाखा में सामान अनलोड किया था, लौटते समय यह घटना हुई हैं।

Also Read-

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान को पूरी तरह तट पार करने में कुछ और समय लगेगा। तट पार करने से पहले घंटे में 3 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चला। इस तूफान के कारण श्रीकाकुलम, विजयनगरम, अल्लूरी, मान्यम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा जिलों में कई जगह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

तूफान राहत कार्यों पर सीएम चंद्रबाबू की समीक्षा

आंध्र प्रदेश में अर्नब तूफान प्रभावित इलाकों में जरूरी राहत कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने अधिकारियों को आदेश दिया। सीएम ने तूफान प्रभावित जिलाधीशों, आरटीजीएस अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने जमीनी हालात के बारे में पूछा और किए जाने वाले राहत कार्यों पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। सड़कों पर गिरे पेड़ों को तुरंत हटाने और तूफान का असर कम होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar