मां कोडा सुरेखा को मंत्री पद से हटाने पर भड़की बेटी सुस्मिता, सीएम रेवंत रेड्डी को दिया श्राप और चुनाव लड़ने की दी चुनौती

हैदराबाद: तेलंगाना की राजनीति में कोंडा सुरेखा को मंत्री पद से हटाने का मामला और गरमा गया है। अपनी मां कोंडा सुरखा को तेलंगाना मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर बेटी कोंडा सुस्मिता ने कड़ी नाराजगी जताई है। अपनी मां के साथ अन्याय हुआ है, यह आरोप लगाते हुए कोंडा सुस्मिता ने सीएम रेवंत रेड्डी पर तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने सनसनीखेज बयान दिया कि उनकी मां की आवाज को कोई नहीं दबा सकता और वे रेवंत रेड्डी को श्राप दे रही हैं। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कोंडा सुस्मिता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले जो बयान दिए थे, वे पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत हैसियत में दिए थे। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ बयान नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल एक व्यक्ति को लेकर बात की थी।

कोंडा सुस्मिता ने कहा है कि कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने का तरीका उन्हें बहुत दुखी कर गया। उन्होंने गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनकी मां के साथ अन्याय हुआ है, अपनी मां को इस तरह देखने से वे बहुत दुखी हुई हैं। कोंडा सुस्मिता ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मां के साथ हमेशा खड़ी रहेंगी। उन्होंने सनसनीखेज टिप्पणी की कि उनकी मां की आवाज को कोई नहीं दबा सकता और वे रेवंत रेड्डी को श्राप दे रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कोंडा सुस्मिता ने सीधी चुनौती दी। उन्होंने चुनौती दी कि रेवंत रेड्डी उनकी मां के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी मां के लिए राजनीतिक रूप से साथ खड़ी रहेंगी।

पहले से ही कोंडा परिवार और रेवंत रेड्डी के बीच राजनीतिक मतभेद खुलकर चर्चा में आए हैं, ऐसे में कोंडा सुस्मिता की ताजा टिप्पणियां कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर बवाल मचा सकती हैं। सीएम रेवंत रेड्डी के भाई से जुड़ी बताते हुए एक शेल कंपनी को कीमती जमीन कम कीमत पर आवंटित की गईं, ऐसे आरोप कोंडा सुस्मिता ने पहले लगाया था, जिससे कांग्रेस पार्टी में तीखी बहस छिड़ गई थी। उसी समय कांग्रेस के सीनियर नेता, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी द्वारा की गई कुछ टिप्पणियां भी विवाद का कारण बनी थीं। टिकटों के आवंटन में पैसे के लेन-देन की बात होने की उनकी टिप्पणी पर पार्टी हलकों में आपत्तियां जताई गईं। इससे कोंडा सुस्मिता, चिन्ना रेड्डी की टिप्पणियों पर कांग्रेस पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग बढ़ी। कुछ नेताओं ने कोंडा सुरेखा पर भी कार्रवाई की मांग की।

Also Read-

हालांकि अपनी बेटी द्वारा की गई टिप्पणियों से उनका कोई संबंध नहीं है, यह कोंडा सुरेखा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कोंडा सुस्मिता एक इंडिपेंडेंट हैं और उनकी व्यक्तिगत राय के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। फिर भी पार्टी के अंदरूनी घटनाक्रम गंभीर रूप लेने से कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला लिया गया। इस फैसले की सिफारिश सरकार ने राज्यपाल कार्यालय को की है।

दूसरी तरफ मंत्री पद से हटाए जाने के घटनाक्रम के बीच कोंडा सुरेखा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी को पत्र लिखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के तौर पर उनके अधिकारों को धीरे-धीरे कम किया गया, उनकी भागीदारी के बिना ही विभागों से जुड़े अहम फैसले लिए गए। उन्होंने पत्र में यादाद्री मंदिर ट्रस्ट बोर्ड मामला, सम्मक्का-सारलम्मा मंदिर विकास निधि, उनके पूर्व ओएसडी सुमंत पर कार्रवाई, वरंगल ईस्ट विकास कार्यों में देरी जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक कडियम श्रीहरि ने उन्हें जानकारी दिए बिना एंडोमेंट्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

एक तरफ मंत्री पद से कोंडा सुरेखा को हटाया जाना, दूसरी तरफ उनकी बेटी सुस्मिता की तीखी टिप्पणियां, एक और तरफ पार्टी आलाकमान से सुरेखा की शिकायत, इससे तेलंगाना कांग्रेस में यह मामला और भी दिलचस्प हो गया है। अपनी मां के साथ अन्याय हुआ है, कहते हुए सुस्मिता की ताजा टिप्पणियां, रेवंत रेड्डी को उनकी दी गई चुनौती राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई हैं। इस विवाद पर कांग्रेस आलाकमान, राज्य नेतृत्व आगे किस तरह के कदम उठाता है, यह अब दिलचस्प बन गया है।

One thought on “मां कोडा सुरेखा को मंत्री पद से हटाने पर भड़की बेटी सुस्मिता, सीएम रेवंत रेड्डी को दिया श्राप और चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X