हैदराबाद: शहर में एक और अहम फ्लाईओवर बन गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 3.24 किलोमीटर लंबे सैदाबाद स्टील ब्रिज का उद्घाटन किया। इसे 620 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुराने शहर के विकास, शिक्षा, देशभक्ति और मीर आलम टैंक के विकास पर कई अहम बातें कहीं।

सीएम रेवंत रेड्डी ने पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने सैदाबाद स्टील ब्रिज का सिर्फ नींव का पत्थर रखकर काम छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिज बनाने के लिए एक भी रुपया जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद काम में तेज़ी लाई गई और 620 करोड़ रुपये की लागत से ब्रिज बनकर तैयार हो गया।
Also Read-
इस अवसर पर बोलते हुए सीएम रेवंत ने आलोचना की कि बीआरएस सरकार ने नारियल तो फोड़ा था लेकिन इस स्टील ब्रिज के निर्माण के लिए एक रुपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद उन्होंने ओल्ड सिटी के विकास पर अकबरुज्जी औक असदुद्दीन से चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि इतने सालों में कितने सीएम ओल्ड सिटी में आए हैं। सीएम रेवंत ने कहा कि पुराने शहर की गली में उनके अलावा और कोई नहीं आया। सीएम रेवंत ने घोषणा की कि वे GHMC कमिश्नर को आदेश दे रहे हैं कि ओल्ड सिटी के विकास के लिए असद भाई जो भी कहें, तुरंत मंजूर किया जाए। इस पर सभा में खुशी की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें-
सीएम ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने दुष्प्रचार किया कि AIMIM व असदुद्दीन भारत देश के खिलाफ हैं। देशभक्ति में अमित शाह और नरेंद्र मोदी से असदु्द्दीन ओवैसी कुछ कम नहीं हैं। सीएम रेवंत ने इच्छा जताई कि पुराने शहर में बहनें इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बनें। सीएम रेवंत ने आलोचना की कि विकास करने के लिए हम सोच रहे हैं तो विपक्षी दल विकास को रोकने की कोशिशें कर रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी ने सभा में कहा कि गंगा और यमुना रिवर फ्रंट का समर्थन करने वाली बीजेपी और बीआरएस पार्टियां मूसी रिवर फ्रंट की आलोचना कर रहे हैं।
