हैदराबाद : रक्षा मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों के अनुसार 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 को भव्य रूप से मनाया।
गौरतलब है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ 26 अक्तूबर को मिधानि के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाए जाने के साथ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती के. मधुबाला, निदेशक (वित्त), पडवित्तन बाबू, निदेशक (उत्पादन एवं विपणन), श्रीमती स्पूर्ति रेड्डी, आई.आर.एस., मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा मिधानि के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।













































