एशिया कप में टीम इंडिया का धमाका, हांगकांग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में एंट्री, चमकी स्मृति मंधाना

हैदराबाद: एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दुबई में गुरुवार को हांगकांग के साथ खेले गये मैच में भारत ने 137 रन के बड़े अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। टी20 में भारत के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। स्मृति मंधाना (124) की सुपर सेंचुरी के साथ गेंदबाजों के कहर से भारतीय टीम आसानी से जीत गई।

यह भी पढ़ें-

पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम में केवल स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन रहा है। शेफाली वर्मा (28), प्रतीका रावल (10), ऋचा घोष (11), हरमनप्रीत कौर (10) ने निराश किया। लेकिन, स्मृति टीम के लिए सहारा बनी। एक तरफ विकेट गिरते रहे फिर भी उन्होंने असाधारण बल्लेबाजी की। हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी पारी में 14 चौके, 7 छक्के शामिल हैं। लगातार बाउंड्री लगाते हुए स्मृति ने सिर्फ 59 गेंदों में ही सेंचुरी जड़ दी। कुल मिलाकर 64 गेंदों में 124 रन बनाए। स्मृति के तूफान से भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 193/5 का बड़ा स्कोर बनाया।

यह भी पढ़ें-

उसके बाद चेजिंग में हांगकांग जरा भी टक्कर नहीं दे पाई। भारतीय गेंदबाजों के कहर से वह टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक भी खिलाड़ी क्रीज पर टिक नहीं पाये। नताशा माइल्स द्वारा बनाए गए 15 रन ही टॉप स्कोर हैं तो समझा जा सकता है कि वह टीम किस तरह ढेर हो गई। गौर करने वाली बात है कि हांगकांग ने सिर्फ 4 रन के अंदर ही आखिरी 6 विकेट गंवा दिए। इससे वह टीम 56 रन पर ही ढेर हो गई। 16.2 ओवरों में ही भारत ने जीत दर्ज कर ली। भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X