सावधान ! प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की, 2 दिन तक कार की डिक्की में सड़ती रही लाश

हैदराबाद: इस बात का पता चल गया है कि हनुमकोंडा जिले के एल्कतुर्ति में कार की डिक्की में मिली युवती की डेडबॉडी किसकी है। प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर, कार में लाकर लाश को फेंकने की कोशिश में देरी होने और इस बीच बदबू फैलने से मामला सामने आया। मामले की जांच शुरू करने वाली पुलिस ने अहम सुराग जुटाए। कार में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान पेद्दापल्ली जिले के गोदावरीखनी सेंटेनरी कॉलोनी की रहने वाली अंकति मानसा (33) के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए वरंगल MGM अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पेद्दापल्ली जिले के गोदावरीखनी सेंटेनरी कॉलोनी की अंकति मानसा की पहले शादी हो चुकी थी। उसके बाद उसने पति से तलाक ले लिया था। इस बीच मानसा के पिता सिंगरेनी में कर्मचारी हैं, जबकि एल्कतुर्ति के मिल्कूरी सम्मीरेड्डी वहीं काम करता था। दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान थी। इसी दौरान मानसा की मिल्कूरी सम्मीरेड्डी के दूसरे बेटे विनोद रेड्डी से जान-पहचान बढ़ी। वह अवैध संबंध में बदल गई। इस बीच तीन दिन पहले मानसा और विनोद रेड्डी करीमनगर में विनोद रेड्डी के एक कमरे में थे। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में विनोद रेड्डी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और डेडबॉडी को कहीं दफनाने का फैसला किया। डेडबॉडी को बांधकर कार की डिक्की में डालकर एल्कतुर्ति में अपने घर के पास ले आया।

Also Read-

हालांकि, डेडबॉडी को कहां फेंकना है, ये समझ न आने से कार की डिक्की में ही रख दिया। दो दिन तक डेडबॉडी कार में ही रहने से सड़ गई और बदबू फैलने लगी। इससे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल का सेंट्रल जोन डीसीपी दारा कविता, एल्कतुर्ति सीआई पुली रमेश, एसआई नरसिम्हाराव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। डेडबॉडी को कार से बाहर निकालकर क्लूज टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जानकारी जुटाई। कार में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान कर, कार नंबर के आधार पर जांच की। पता चला है कि एल्कतुर्ति के तंगलापल्ली सदानंद की कार को सात महीने पहले सम्मीरेड्डी के बड़े बेटे भास्कर रेड्डी ने 2 लाख रुपये में गिरवी रखा था और उस कार को विनोद रेड्डी इस्तेमाल कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मानसा की हत्या खुद करने की बात विनोद रेड्डी ने कबूल की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

One thought on “सावधान ! प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की, 2 दिन तक कार की डिक्की में सड़ती रही लाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X