यूक्रेन से सकुशल दिल्ली पहंचे ये तेलुगु छात्र, अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

हैदराबाद : यूक्रेन में फंसे तेलुगु छात्र सकुशल भारत पहुंच गये। भारत सरकार ने इन छात्रों के लिए विशेष विमान यूक्रेन भेजी थी। इनमें से कुछ छात्र स्वदेश पहुंच गये हैं। यूक्रेन से एयर इंडिया का विशेष विमान आधी रात को दिल्ली पहुंच गया। इस विशेष उड़ान में आंध्र प्रदेश सात और तेलंगाना के 16 छात्रों की पहली किश्त में पहुंचे है। अब तक दो विमान आये हैं।

आंध्र प्रदेश के छात्र

दिल्ली पहुंचे आंध्र प्रदेश के छात्रों में राजुलापाटी अनुषा, सिम्मा कोहिमा वैशाली, वेमुला वंशी कुमार, अभिषेक मंत्री, जयश्री, हर्षिता कौसर और सूर्य साई किरण शामिल हैं।

तेलंगाना के छात्र

इसी तरह तेलंगाना के छात्रों में विवेक, श्रीहरि, तरुण, निधिष, ललिता, देवी, दिव्या, मनीषा, रम्या, ऐश्वर्या, मान्या, महिता, प्रत्यूषा, गीतिका, ललिता और तरणी शामिल है। इन सभी छात्रों का तेलंगाना भवन के रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल और आंध्र प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर प्रवीण प्रकाश ने स्वागत किया।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर पर कहा कि सभी भारतीय छात्रों को भारत लाया जाएगा। करीब 250 छात्रों को विशेष विमानों से सुरक्षित दिल्ली लाया गया। अब तक रोमानिया से विशेष विमान भारत आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में हंगरी समेत यूक्रेन के सीमावर्ती देशों के छात्रों को भी विशेष विमानों से भारत लाया जाएगा। उन्होंने हर एक छात्र को भारत लाने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X