‘सूत्रधार’ की 81 वीं मासिक गोष्ठी का हुआ आगाज, इस साहित्यकार के रचना संसार होगी परिचर्चा, आप भी ले सकते हैं भाग

हैदराबाद : साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी संस्था ‘सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा 81 वीं मासिक गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन 23 अगस्त को शाम 7 बजे से किया जाएगा। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सरिता सुराणा ने यह जानकरी दी है।

अध्यक्ष यह भी बताया कि इस गोष्ठी के प्रथम सत्र में सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी के रचना-संसार पर परिचर्चा की जाएगी। द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्य गण अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

यह भी पढ़ें-

यह गोष्ठी हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र के नाम समर्पित होगी। आप सभी सदस्य गण सादर आमंत्रित हैं। इसमें भाग लेने के इच्छुक सदस्य पटल पर अपना नाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X