50 गज में नाले किनारे निर्मित सात मंजिला इमारत बाजू बिल्डिंग पर जा गिरी, दो लोगों की मौत और यह संदेह

हैदराबाद: गाचीबोवली के अंजय्या नगर में निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत अचानक ढह गई। शनिवार दोपहर हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मलबे से दो शव निकाले जाने की बात बताई गई। एक अन्य घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कुछ और मजदूर और स्थानीय लोग मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़़ें-

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी इमारत होने के कारण मलबा हटाने में समय लगेगा। रेस्क्यू कार्य में बाधा न आए इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मलबे के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। भवन मालिक द्वारा नाले के किनारे इमारत बनाना एक गलती तो 50 गज जमीन में सात मंजिला निर्माण करना दूसरी गलती के रूप में पहचाना गया। आखिर वहां भवन निर्माण की अनुमति दी गई थी या नहीं? या मनमाने तरीके से बनाया गया? इस पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X