TRS को लग सकता है बड़ा झटका, अनिल ब्रदर से अक्सर मिल रहा है यह विधायक

हैदराबाद: पूर्व मंत्री और टीआरएस विधायक ताटीकोंडा राजय्या ने वाईएसआरटीपी अध्यक्ष वाईएस शर्मिला के पति ब्रदर अनिल से भेट की है। सूत्रों ने बताया है कि यह बैठक रविवार को लोटस पॉन्ड के अलावा किसी अन्य स्थान पर हुई है।

वाईएसआरटीपी सूत्रों ने यह भी बताया कि राजय्या कुछ दिनों से ब्रदर अनिल से अक्सर मिल रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच बैठक धार्मिक या राजनीतिक को लेकर हो रही है।

फिर भी यह चर्चा जोरों पर है कि राजय्या वाईएसआरटीपी में शामिल होने का मन बनाया है। जल्द ही इस बारे में खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X