तेलंगाना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पी केशवराव का निधन, जुबली हिल्स महाप्रस्थान में अंतिम संस्कार

हैदराबाद: तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी केशवराव (61) का सोमवार अलसुबह निधन हो गया। अस्वस्था के चलते न्यायमूर्ति को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

इसी क्रम में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने केशवराव के निधन के चलते पूरे तेलंगाना की अदालतों में छुट्टी की घोषणा की है। न्यायमूर्ति केशव राव ने 21 सितंबर 2017 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।

न्यायमूर्ति का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे जुबली हिल्स महाप्रस्थान में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर मधुबन एन्क्लेव गली नंबर 4 हब्सीगुड़ा स्थित उनके आवास पर दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X