चोर के पास चोरी, पुलिस ने ऐसे दबोचे सभी चोर

हैदराबाद : पुलिस ने चोर के पास चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4.90 लाख रुपये जब्त किया है। जीडिमेट्ला थाने के इंस्पेक्टर के बालाराजू ने मीडिया को बताया कि सरूरनगर निवासी रमावत सैदुलू को शापुरनगर के पास संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया।

पुलिस की पूछताछ पता चला है कि वह पुराना चोर है। चोर ने पूछताछ करने पर बताया कि 9 जुलाई को बेहराम चौधरी के दुकान से उसने 4.9 लाख रुपये की चोरी की। इसके बाद रमावत सैदुलू ने जीडिमेट्ला में एक बाइक की चोरी की। मगर बाइक में पेट्रोल नहीं होने के कारण वह (रकम और बाइक लेकर) पैदल जा रहा था।

इसी दौरान हस्तीनापुर वाइन्स शॉप के पास कुछ युवकों ने उसे रोका तथा उसके साथ मारपीट की और रकम छीन लिये। चोरों के मार से बचने के लिए सैदुलू वहां से भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने वाइन्स शॉप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चोरों की पहचान कर ली और चोर के साथ मारपीट करके चोरी करने वाले जी सुरेश, पी पवन, के लावन कुमार, एन शिवा और ए रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सुरेश के पास से 2.80 लाख रुपये, पवन के पास 90 हजार रुपये, शिवा के पास से 40 हजार, लावन के पास से 40 हजार रुपये जब्त किये। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X