होली त्योहार के दिन भंयकर त्रासदी, दो बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या और…

हैदराबाद : संयुक्त करीमनगर जिले में होली त्योहार के मौके पर दर्दनाक हादसा हो गये। राजन्ना सिरिसिल्ला जिले के गंभीरावपेट मंडल में दो बच्चों के साथ एक महिला ने तालाब कूदकर आत्महत्या कर ली। जबकि करीमनगर जिले के रामडुगु मंडल के देशराजपल्ली गांव में तालाब में तैरने गये एक 14 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई।.

पारिवारिक कलह

मिली जानकारी के अनुसार, राजन्ना सिरिसिल्ला जिले के गंभीरावपेटा मंडल के कोत्तापल्ली गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में अभिज्ञा (3) और हंसिका (6 माह) के शव पानी में तैरते पाये गये। जबकि महिला रेखा की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस रेखा की तलाशी में जुट गई हैं।

पुलिस ने प्राथमिकी जांच में निष्कर्ष निकाला है कि पारिवारिक कलह के कारण रेखा के अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की है। पुलिस पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

तालाब में डूबकर…

इसी क्रम में करीमनगर जिले के रामडुगु मंडल के देशराजपल्ली गांव निवासी साईं चरण (14) तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। गुरुवार को सुबह वह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास तालाब में तैरने गया। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसकी पानी में तलाशी की, मगर पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह शव तैरता हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X