Crime News: बार में युवक की निर्मम हत्या, हत्यारे फरार, पकड़ने की मुहिम तेज

हैदराबाद: तेलंगाना के आदिलाबाद शहर में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार रात को आदिलाबाद जिला मुख्यालय स्थित एक बार में तीन युवकों ने मिलकर युवक की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय एक बार में चार युवकों के बीच बुधवार रात को हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान तीन युवकों ने मिलकर साईकिरण नामक युवकी की चाकू से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद मौके से हत्यारे फरार हो गये।

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फरार युवकों को पकड़ने की मुहिम तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X