यादगार रहा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट हैदराबाद चैप्टर-2026 का आयोजन

8 मई 2026 मेरे लिए यादगार रहा है। जब होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में भाग लेने का अवसर मिला। अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने का जज्बा लिए अनेक राजस्थानी व्यवसायियों का यह सुखद मिलन सचमुच आनन्द दायक था।

Also Read-

माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस इन्वेस्टर मीट ने यह साबित कर दिया कि राजस्थान में डेयरी, पशुपालन और उद्योग धंधों के विकास हेतु अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में मारवाड़ी व्यापारियों का आह्वान किया और कहा कि जैसे आप अपनी कर्मभूमि तेलंगाना के विकास के लिए कार्यरत हैं, वैसे ही अपनी जन्मभूमि राजस्थान में भी उद्योग धंधे लगाकर वहाँ के विकास में योगदान दें। आपकी जिन कार्यों में रुचि है, उनमें आगे बढ़ें। हम आपकी हर संभव सहायता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने डेयरी और कृषि उत्पादों की मार्केटिंग, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग आदि के लिए व्यापारी भाइयों का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित डेयरी, पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार और उद्योग विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती मंजू राजपाल की उपस्थिति में व्यापारियों के साथ हुए समझौतों की फाइलों का आदान-प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने आगामी 23-25 मई को जयपुर में आयोजित होने वाले एग्रीटेक मीट में भाग लेने हेतु सभी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित किया। यह भव्य कार्यक्रम राजस्थान सरकार के कृषि विभाग, राजस्थान फाउंडेशन और फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इसमें आमंत्रित करने हेतु राजस्थान फाउंडेशन का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं।

सरिता सुराणा
संपर्क: 91776 19181

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X