मैं सुवेंदु अधिकारी शपथ लेता हूं… यह है पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री का संक्षिप्त परिचय

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के इतिहास में नया अध्याय आरंभ हो रहा है। शनिवार को सुबह 11 बजे बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शपथ लेंगे। सुवेंदु को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने की।

विधानसभा दल के नेता चुने जाने के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल आर एन रवि से मिलकर सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेने वाले। ।

आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी का जन्म पूर्वी मेदिनीपुर में 15 दिसंबर 1970 को हुआ था। उनके पिता शिशिर अधिकारी मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री थे। पश्चिम बंगाल के कांथी स्थित पीके कॉलेज से ग्रेजुएशन और प्रसिद्ध रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें-

ममता बनर्जी ने 1998 में तृणमूल कांग्रेस स्थापित की तो अधिकारी उस पार्टी से जुड़ गए। 2006 में कांथी दक्षिण सीट से जीतकर वे पहली बार विधायक बने। इसी साल सुवेंदु को कांथी नगरपालिका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X