Crime News: हैदराबाद में राउडी शीटर की निर्मम हत्या, कईं मामलों में था आरोपी

हैदराबाद: पुराने शहर में रविवार की रात को एक राउडी शीटर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना पहाड़ीशरीफ थाना क्षेत्र में घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहीननगर निवासी 29 वर्षीय इलियाज नवाब अनेक अनैतिक गतिविधियों में शामिल था। उसके खिलाफ पहाड़ीशरीफ थाने में राउडीशीट भी ओपन किया गया। उसके खिलाफ हाल ही में हुए सुल्तान की हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ समय से जमीनी विवादों में भी हस्तक्षेप कर रहा था। इसके चलते नवाब और अन्य गुटों के बीच मतभेद भी उत्पन्न हो गये थे।

रविवार की रात को शाहीनगनर में घात लगाये बैठे चार अज्ञात लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला किया। हमले में नवाब गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिक खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टामार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। पुलिस, स्थानीय लोग और परिजनों ने संदेह व्यक्त किया कि भू-विवाद के कारण ही नवाब की हत्या कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X