उदयपुर दर्जी कन्हैयालाल हत्या मामला: हैदराबाद में एक और गिरफ्तार

हैदराबाद: उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या से पूरे देश में हाल ही में हड़कंप मच गया था। पैगंबर महम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने विवादास्पद टिप्पणी थी। कन्हैयालाल ने उसके समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगा लिया था। इसके कारण दो लोगों ने कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद आरोपियों ने इस दर्दनाक घटना का वीडियो बनाया। बाद में सेल्फी वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी। हत्या करने के बाद भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ताजा हैदराबाद में एक और आरोपी को गिरफ्तार किये जाने की खबर है। पुलिस ने आरोपी को पुराने शहर के लकी होटल के पास एक मकान में गिरफ्तार किया। बिहार का रहने वाला यह आरोपी उदयपुर दर्जी हत्याकांड से जुड़ा हुआ पाया गया। इसके चलते एनआईए अधिकारियों ने पूछताछ के लिए उसे राजस्थान ले गई।

कन्हैयालाल की हत्या करने के बाद आरोपी रियाज और गौस तुरंत मौके से फरार हो गए। जांच से पता चला कि उन्हें लगा कि वे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएंगे और आसानी से देश छोड़कर भाग जाएंगे। एनआईए की टीम ने सुनियोजित योजना के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहले ही तय कर लिया था कि हत्या के बाद क्या करना है।

आरोपियों ने सोचा था कि देश छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन राजस्थान पुलिस ने हत्या के 5 घंटे के अंदर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कन्हैया की तरह ही किसी अन्य व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने की योजना बनाई। लेकिन उनकी योजना विफल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X