देश की राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण माहौल, अभिजीत दीपके, अशुतोष, सौरव दास विमान में ही गिरफ्तार, ले गये अज्ञात जगह, द्रुव राठी पहले ही अरेस्ट

हैदराबाद : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने हवाई अड्डे पर उनका विमान लैंड होते ही पुलिस ने अंदर गई और उन्हें गिरफ्तार किया। उनके साथ सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष और अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। इससे पहले द्रुव राठी को भी गिरफ्तार किया गया।

गौरततलब है कि जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में होने वाले धरने को पुलिस ने रोकने के साथ-साथ देशभर में जहाँ-तहाँ CJP नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचे CJP नेताओं को पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। CJP के मुख्य नेता अभिजीत दीपके अशुतोष, सौरव दास को एयरपोर्ट के पीछे के गेट से पुलिस ने गुपचुप तरीके से अज्ञात जगह पर भेज दिया। इन्हें कहाँ ले जाया जा रहा है, इसकी जानकारी पुलिस ने बेहद गोपनीय रखी है।

Also Read-

CJP नेताओं की गिरफ्तारी रोकने की कोशिश कर रहे वामपंथी नेताओं और CJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया। नेताओं के साथ CJP की लीगल टीम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ, CJP द्वारा किए गए आंदोलनों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों द्वारा निकाली गई बड़ी रैली को भी पुलिस ने रोक दिया। दिल्ली भर में मुख्य इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात करने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar