भारतीय धार्मिक आस्था से ओतप्रोत 22 जनवरी का दिन, पूरे विश्व में है तैयारी

नोट- लेख में उल्लेखित विचार लेखक के अपने हैं। इस विचार से संपादक का समहत होना आवश्यक नहीं है।

भारतीय धार्मिक आस्था से ओतप्रोत भक्ति भावना को उजागर करता हुआ महत्वपूर्ण दिन 22 जनवरी 2024 था। उस दिन भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई। उस दिन को एक वर्ष हो चुका है। इस वर्ष प्रतिष्ठा द्वादशी 11 जनवरी को पड़ी है। इसलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस वर्ष 11 से 13 जनवरी  तक तीन दिवसीय उत्सव मनाया।

भारत में तथा विदेशों में इस एक वर्ष को बड़े शानदार तरीके से मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 22 जनवरी 2025 को केवल भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व में जहां भी भारतीय बसे हुए हैं, सभी ने राम लला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को शानदार तरीके से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को मानने वाला देश है। सनातन किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं बल्कि शाश्वत सत्य है।

इस समय पूरा विश्व राम मय हो गया है। अयोध्या में राम मंदिर पर पहुंचने वाले भक्तों की अपार भीड़ राम भक्त होने का प्रमाण दे रही है। भक्तों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था का पूरा पूरा प्रबंध किया गया है। वहां की सड़कों की चौड़ाई सरयू नदी का सुंदर रखरखाव की छटा निराली प्रतीत हो रही है। बदली हुई नई अयोध्या त्रेता युग की अयोध्या का स्मरण कराने का भरसक प्रयास कर रही है। इतने बरसों के बाद भारत को अपना गौरव प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें-

आज अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरे विश्व को अयोध्या से जोड़ रहा है। अयोध्या एक बहुत ही सुंदर धार्मिक पर्यटक स्थल बन गया है। अब जो भी भारत आएगा,अयोध्या आए बिना रह नहीं सकेगा। यही कारण है कि एक से बढ़कर एक उम्दा होटल बनकर तैयार हो गए हैं। वहां की अद्भुत छटा भक्तों को आध्यात्मिक भक्ति के लिए अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

पर्यटकों के आने से पर्यटन से अयोध्या नगरी में सभी को रोजगार की बहुत संभावनाएं बढ़ गई हैं। भगवान राम टेंट में स्थापित किए गए। उस समय इतने सुंदर विशाल मंदिर की कल्पना करना ही असंभव सा था। राम जी चले ना हनुमान के बिना हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के भी दर्शन किए बिना कोई कैसे रह सकता है। राम मंदिर का पूरा निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है। इसमें पर्यावरण जल संरक्षण का प्रबंध किया गया है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का प्रबंध श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा हो रहा है। मंदिर में भक्तों के लिए सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। जिसमें बहुउद्देशीय वितरण एवं संचालन कक्ष, सार्वजनिक उपयोगिता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए चेयर कार, सौर ऊर्जा पैनल, पावर बैकअप, बैंक/एटीएम, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, सुविधा केंद्र आदि बनाए गए हैं।

जब श्रीराम मंदिर पूर्ण रूप से सज-धझकर तैयार हो जाएगा, तो यह एक अद्भुत मंदिर दिखाई देगा। जो कोई भी अयोध्या जाएगा, उसे देखकर अयोध्या का जीवंत वृतांत दिखाई देगा। अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली समझेगा जो इसके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

के पी अग्रवाल हैदराबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X