IPL-2025: मुंबई और हैदराबाद के बीच आज कड़ी टक्कर, जीतने वाली टीम पहुंचेगी प्ले-ऑफ!

हैदराबाद : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच कांटे की टक्कर है। यह मैच नानखेड़ स्टेडियम मुंबई में आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में छह मैचों में चार मुकाबले गंवाए हैं और सिर्फ दो मैचों में उनको जीत मिली है। उन्होंने सिर्फ कोलकाता और पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया है।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के आंकड़े भी मुंबई जैसे ही हैं। उन्होंने भी सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत में जीता था और अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता है। यानी आज मुंबई और हैदराबाद दोनों ही जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में है।

मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है और उसका नेट रन रेट इस समय 0.104 है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के भी चार अंक ही हैं लेकिन वे अंक तालिका में नौवें नंबर पर हैं, इसकी वजह है उनका नेट रन रेट, जो -1.245 है। मुंबई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद को मात दी है। जबकि 10 मैचों में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस को हराने में सफलता मिली है।

दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मैच मुंबई के मैदान पर होगा, ऐसे में इस ग्राउंड पर इनकी टक्कर के आंकड़े भी देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में आज तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 6 मैचों में मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 2 मुकाबलों में यहां जीत दर्ज कर पाई है।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। मुंबई के इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहती आई है, साथ ही यहां पर तेज गेंदबाजों के साथ-साथ मध्य के ओवरों में स्पिनर्स को भी काफी मदद मिली है। मौजूदा आईपीएल सीजन में यहां खेले गए दो मैचों के आधार पर देखें तो काफी फर्क नजर आता है। पहले मैच में कोलकाता और मुंबई आमने-सामने थीं और ये काफी कम स्कोर वाला मैच रहा था जिसमें कोलकाता की टीम कुल 116 रन पर सिमट गई थी और मुंबई ने आसानी से ये मैच 8 विकेट से जीत लिया था। जबकि दूसरा मैच हाई-स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें मुंबई और बेंगलुरू के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे, फिर जवाब में उतरी मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 209 रन पर ही अटक गई थी और मैच 12 रनों से गंवा दिया था।

वानखेड़े स्टेडियम में अब तक सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर (235/1) आरसीबी ने 2015 में मेजबान टीम के खिलाफ बनाया था। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां सबसे बड़ी जीत मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 2023 में 214 रन बनाते हुए हासिल की थी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत आईपीएल स्कोर 170 रन है। यहां 118 आईपीएल मैच हो चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 55 बार जीत हासिल की है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलताएं मिली हैं। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 बार बाजी मारी है।

मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद और मेजबान मुंबई इंडियंस के बीच आज होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 के 33वें मुकाबले में दोनों टीमों के कई स्टार क्रिकेटर्स पर नजरें रहेंगी। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, रेयान रिकलटन और कर्ण शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पिछले मैच में जोरदार शतक लगाने वाले ओपनर अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, पेसर हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन और जीशान अंसारी से हैदराबाद के फैंस को उम्मीदें रहने वाली हैं।

मुंबई इंडियंस टीमः हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, सूर्यकुमार यादव, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर और रीस टॉपले।

सनराइजर्स हैदराबाद टीमः पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, एडम जम्पा, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी और अथर्व तायदे।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक आईपीएल मुकाबला आज मुंबई में होना है। मुंबई के मौसम की बात करें तो आज दिन काफी गर्म रहने वाला है और उमस भी खिलाड़ियों के पसीने छुड़ाने वाली होगी। दिन भर तेज धूप खिली रहेगी, मैच शाम को है तो खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। मुंबई में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। (एजेंसियां)

यह भी पढ़ें-

IPL-2025: ఇవాళ ముంబై ఇండియన్స్ vs సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ టఫ్ ఫైట్, గెలిచిన జట్టుకు ఫ్లే ఆఫ్స్ ఛాన్స్!

హైదరాబాద్ : ఐపీఎల్‌లో ఇవాళ ముంబై ఇండియన్స్, సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ జట్లు తలపడుతున్నాయి. ముంబై వాంఖడే స్టేడియం వేదికగా జరిగే ఈ మ్యాచ్‌లో హార్దిక్ సేన ఫేవరెట్‌గా బరిలోకి దిగుతోంది. ఐపీఎల్ హిస్టరీలో ముంబై, హైదరాబాద్ జట్ల మధ్య 23 మ్యాచ్‌లు జరగ్గా ముంబై ఇండియన్స్‌దే పైచేయిగా నిలిచింది. వాంఖడే వేదికగా జరిగిన మ్యాచ్‌లలోనూ ఎస్ఆర్‌హెచ్‌పై ముంబై ఇండియన్స్ ఎక్కువ విజయాలు సాధించింది. రాత్రి 7:30 గంటలకు ప్రారంభమయ్యే ఈ మ్యాచ్‌ లైవ్‌ని స్టార్ స్పోర్ట్స్, జియో హాట్ స్టార్ వేదికగా చూడొచ్చు.

ఐపీఎల్ 2025లో గత నాలుగు రోజులుగా థ్రిల్లింగ్ మ్యాచ్‌లు జరుగుతున్నాయి. ముంబై మూడు రనౌట్‌లు చేసి ఢిల్లీపై విక్టరీ సాధించడం, ఐదు ఓటముల తర్వాత ధోనీ ఫినిషింగ్‌తో సీఎస్కే విన్, పంజాబ్ లో స్కోర్ మ్యాచ్‌లో విక్టరీ, ఇక ఢిల్లీ-రాజస్థాన్ సూపర్ ఓవర్ ఇలా ఈ సీజన్‌లో వరుస థ్రిల్లింగ్ మ్యాచ్‌లు జరుగుతున్నాయి. మరి ఈరోజు ముంబై ఇండియన్స్, సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ మధ్య మ్యాచ్ ఎలా జరుగుతుందో అని అభిమానులు ఆసక్తిగా ఎదురుచూస్తున్నారు.

ఐపీఎల్‌లో ఈ రోజు ముంబై ఇండియన్స్, సన్‌రైజర్స్ హైదారాబాద్ మధ్య 33వ మ్యాచ్ జరగనుంది. ముంబై వాంఖడే స్టేడియం వేదికగా జరగనున్న ఈ మ్యాచ్ ఇరు జట్లకి చాలా ముఖ్యమైనది. రాత్రి 7:30 గంటలకు స్టార్ స్పోర్ట్స్, జియో హాట్ స్టార్ వేదికగా మ్యాచ్ లైవ్‌ను వీక్షించొచ్చు.

ముంబై ఇండియన్స్, సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ చెరి రెండు విజయాలను సాధించాయి. ఇరు జట్లు ఆరు ఆరు మ్యాచ్‌లు ఆడి రెండ్రెండు విజయాలను సాధించాయి. పాయింట్ల పట్టికలో ముంబై ఇండియన్స్ ఏడో స్థానంలో ఉండగా, సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ తొమ్మిదో స్థానంలో ఉంది. ఈ మ్యాచ్‌లో గెలిచిన జట్టుకు ప్లే ఆఫ్స్‌కు వెళ్లే ఛాన్స్‌లు చాలా ఎక్కువగా ఉంటాయి.

ఐపీఎల్‌లో ముంబై ఇండియన్స్, సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ జట్లు 23 మ్యాచ్‌లలో తలపడ్డాయి. అందులో ముంబై ఇండియన్స్ అత్యధికంగా 13 మ్యాచ్‌లలో విజయం సాధిస్తే, సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ 10 మ్యాచ్‌లలో గెలిచింది. వాంఖడే వేదికగా ఈ రెండు జట్లు ఎనిమిది మ్యాచ్‌లు ఆడింది. వాంఖడేలో ముంబై అత్యధికంగా ఆరు విజయాలు సాధిస్తే సన్‌రైజర్స్ కేవలం రెండే గెలిచింది. ఇరు జట్ల మధ్య చివరగా జరిగిన మ్యాచ్‌లో ముంబై ఇండియన్స్ ఏడు వికెట్ల తేడాతో విజయం సాధించింది. (ఏజెన్సీలు)

ముంబై జట్టు

రోహిత్ శర్మ, ర్యాన్ రికెల్టన్, విల్ జాక్స్, సూర్యకుమార్ యాదవ్, తిలక్ వర్మ, హార్దిక్ పాండ్యా (కెప్టెన్), నమన్ ధీర్, మిచెల్ శాన్‌ట్నర్, దీపక్ చాహర్, ట్రెంట్ బౌల్ట్, జస్ప్రిత్ బుమ్రా, కరణ్ శర్మ.

సన్‌రైజర్స్ హైదరాబాద్ జట్టు

అభిషేక్ శర్మ, ట్రావిస్ హెడ్, ఇషాన్ కిషన్, నితీష్ రెడ్డి, హెన్రిచ్ క్లాసెన్, అనికేత్ వర్మ, పాట్ కమిన్స్ (కెప్టెన్), హర్షల్ పటేల్, జీసన్ అన్సారీ, మహమ్మద్ షమీ, ఇషాన్ మలింగ, జయదేవ్ ఉనద్కత్.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X