Cyclone Murasu : इन जिलों में हो रही बहुत भारी बारिश (वीडियो)

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा मुरसु तूफान तट पार कर गया। तट पार करते समय 100-120 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। आज कई जिलों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया। बताया गया कि पश्चिम गोदावरी, एलूरु, कृष्णा, NTR और गुंटूर जिलों में भारी बारिश होगी। कृष्णा, प्रकाशम और बापटला जिलों के तटीय इलाकों में लहरें उठेंगी। मुरसु तूफान के असर से प्रकाशम जिलों में बहुत भारी बारिश होगी। प्रकाशम, बापटला, गुंटूर, कृष्णा, नेल्लूर के साथ संयुक्त उभय गोदावरी जिलों में बारिश हो रही है।

कोत्तापट्टनम, ओंगोल रूरल और चिनगंजाम मंडलों में बहुत भारी बारिश होगी। नागुल्लापलपाडु, ओंगोल अर्बन, वेटापालेम, टंगुटूरु, सिंगरायकोंडा, उलवपाडु, मद्दीपाडु, गुडलूरु, जरुगुमल्ली, संतानूतलापाडु, कंदुकुरु मंडलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। तूफान प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाली के लिए पहले से कदम उठाए। साथ ही सर्किल और डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गये हैं। वे हैं- कृष्णा जिला 62817-09355, NTR-94408-17561, बापटला-92814 13774, गुंटूर जिला- 94408-17826, प्रकाशम-94408-17491, पलनाडु जिला -76610-19447 के साथ आपात बिजली सेवाओं के लिए 1912 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

मुरसु तूफान प्रभावित इलाकों के लोग अपनी समस्याएं मनमित्र व्हाट्सएप से सरकार के ध्यान में लाने के लिए इंतजाम किये गये हैं।। अगर तूफान के कारण लोग कोई समस्या झेलते हैं तो वे मनमित्र व्हाट्सएप नंबर 9552300009 से अधिकारियों को जानकारी दे सकते हैं। लोग इस मौके का फायदा उठाएं। मोबाइल से 9552300009 नंबर पर Hi मैसेज डाल कर वहां ऑप्शंस चुनना होगा।

Also Read-

वहां मौजूद सेवाओं का ऑप्शन चुनिए। मुरसु साइक्लोन इश्यूज को सेलेक्ट कर रिपोर्ट इश्यू को सेलेक्ट कर कंफर्म ऑप्शन दबाना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन ऑप्शन रहेगा। वहां विवरण दर्ज करने पर.. तुरंत वह समस्या RTGS के जरिए उस इलाके में मौजूद संबंधित अधिकारी को भेज दिए जाएंगे। समस्या तुरंत हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।

इधर मुरसु तूफान के कारण विजयवाड़ा और गूडूर मार्ग पर कई ट्रेनें मंगलवार रद्द की गई। इधर विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट सेवाएं सोमवार रद्द हुईं। मंगलवार भी कुछ फ्लाइट रद्द की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar