पैसा फेक-तमाशा देख : इस राज्य में अब होंगे रोज सुबह 6 बजे से फिल्मों का प्रदर्शन, हर दिन पांच और छुट्टियों के दिन छह शो

चेन्नई/हैदराबाद : फिल्मी प्रेमियों के लिए यह खुशी की खबर है। तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से फिल्म का प्रदर्शन फिर से शो शुरू होने वाले है। साथ ही रोज पांच फिल्मों के प्रदर्शन के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय सरकार ने अहम आदेश जारी किया है। 3 नवंबर को विजय सरकार ने आदेश जारी किया है।

इस आदेश के मुताबिक.. कोई भी फिल्म रिलीज हुए पहले हफ्ते में पांच शो प्रदर्शन कर सकते हैं। सुबह 6 बजे से रात 2.30 बजे तक फिल्में प्रदर्शन करने की सुविधा दी गई है। इसके अलाव वीकेंड्स (सप्ताहांत), नेशनल और स्टेट हॉलीडेज (छुट्टी के दिनों) में छह शो प्रदर्शन कर सकते हैं।

फिलहाल तमिलनाडु में सभी थिएटर सुबह 9 बजे शुरू हो कर दिन में 4 शो प्रदर्शन करने के नियम हैं। आपको बता दे कि सूर्या अभिनीत ‘सीन’ और नयनतारा मुख्य भूमिका में आ रही ‘मूकुति अम्मन-2’ फिल्में नवंबर 6 को रिलीज हो रही हैं। इस फैसले से इन दो फिल्मों को लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-

डीएमके ने मॉर्निंग शो बैन की

पहले भी मॉर्निंग शो प्रदर्शन होते थे। हालांकि रोहिणी सिल्वर स्क्रीन में अजित फिल्म तुनिवु सेलिब्रेशन के दौरान एक प्रशंसक की मौत हो गई थी। तब की डीएमके सरकार ने इससे नियम को सख्त करते हुए मॉर्निंग शो बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar