तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी, जानिए दोनों राज्यों की ताजा हालात

हैदराबाद: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश कोरोना पीड़ितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में तेलंगाना में 2,707 और आंध्र प्रदेश में 4,348 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तेलंगाना में गुरुवार को 84,280 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 2,707 लोग कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। पिछले 24 घंटे में 582 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। दो लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.57 फीसदी है। रिकवरी रेट 96.51 फीसदी है। तेलंगाना में फिलहाल 20,461 एक्टिव केस हैं।

जीएचएमसी में सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। 1,328 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। मेडचल जिले में 248 और रंगारेड्डी जिले में 202 कोविड की पुष्टि हुई हैं।

आंध्र प्रदेश

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण सरकार अलर्ट हो पर है। कोरोना के रोकथाम के लिए उचित उपाय उठाये जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में, 47,884 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 4,348 कोरोना संक्रमित पाये गये। दो की मौत हो गई हैं।

सबसे ज्यादा 932 नए मामले चित्तूर जिले में सामने आए हैं। विशाखापट्टणम जिले में 823 मामले दर्ज किये गये। अकेले पश्चिमी गोदावरी जिले में 86 मामलों को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में 100 से अधिक मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X