हैदराबाद: बोल्लारम थाना क्षेत्र में किडनैप हुई छह बच्ची का दुखद अंत हुआ। हंसते-खेलते गायब हुई बच्ची मृत मिली। इससे परिवार में मातम पसरा है।
पुलिस के अनुसार, कौकूर में ‘विला ऑर्चिड्स’ अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे विक्रम ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसी अपार्टमेंट में रहने वाली छह साल की बच्ची अरुलिया मोज़ेस को सिक्योरिटी गार्ड विक्रम ने किडनैप किया और परिवार से 20 लाख रुपये की मांग की। माता-पिता ने गुहार लगाई कि पैसे इंतजाम कर देंगे। बच्ची को सही-सलामत सौंप दो। इसके बाद आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर दिया।

बाद में आरोपी ने अपना अपराध बाहर आ जाएगा और पुलिस के हाथ लग जाऊंगा। इस डर से बच्ची की हत्या कर दी और अपार्टमेंट के क्लबहाउस सेलर में पानी के संप में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने जांच में पाया कि पिछले दो दिन से आरोपी उस बच्ची के घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता रहा था। आरोपी बच्ची के पीछे-पीछे जा रहा है, ऐसे दृश्य अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुए। बालिका की हत्या करने के बाद विक्रम सिकंदराबाद की तरफ चला गया है।
यह भी पढ़ें-

पीड़ितों से जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और तलाश शुरू की। बच्ची क्लबहाउस सेलर में पानी के संप में मृत मिली। इस मामले की जांच के हिस्से के तौर पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के मोबाइल सिग्नल के आधार पर पहचान किया गया है कि वह सिकंदराबाद के आसपास ही है। इसके चलते विशेष टीमों के साथ तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
