कोविड की तरह एल निनो का पंजा, एक्शन प्लान पर सीएम रेवंत ने की समीक्षा, दिया है यह निर्देश

हैदराबाद: तेलंगाना में एल निनो परिस्थितियों के कारण भविष्य में आने वाले गंभीर संकट से निपटने के लिए सरकार सतर्क हो गई है। इस विषय पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा की। कोविड के समय अपनाई गई रणनीति की तरह ही एल निनो पर भी एक मजबूत एक्शन प्लान तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। आने वाले जून तक हालात का अंदाजा लगाते हुए पहले से योजनाएं बनाने का निर्देश दिया।

इस बैठक में पीने और खेती के पानी की समस्याओं के साथ बिजली क्षेत्र पर पड़ने वाले असर पर सीएम ने गंभीरता से चर्चा की। बिजली की कमी गंभीर होने का खतरा है। खुले बाजार में पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने से कितना भी खर्च करने के लिए सरकार तैयार है। सीएम ने सुझाव दिया कि उपलब्ध बिजली को बेहद बचत से इस्तेमाल करना चाहिए। गैर-कृषि या बिजली पर आधारित कामों को अस्थायी रूप से टाल दिया तो अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें-

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी की किल्लत न हो और एक बूंद पानी भी बर्बाद न हो इसके लिए जरूरी सावधानियां बरती जाये। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्ययोजना में हर एक को भागीदार बनाने की जरूरत है। ग्रामीण स्तर से राज्य स्तर तक लोगों को एल निनो के असर पर जागरूक करना चाहिए। सीएम रेवंत रेड्डी ने आह्वान किया कि इसके लिए सिनेमा, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए।

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar