क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वह फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। 255 रनों का लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने में उतरी गुजरात टाइटन्स 162 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। जीटी के तेवतिया मात्र 68 रन बना पाये।
यह भी पढ़ें-
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। बैंगलोर के कप्तान रजत पाटिदार ने आज के मैच में जमकर बल्लेबाजी की। 33 गेंदों में ही 93 रन बनाने वाले रजत शतक से चूक गए। फिर भी बैंगलोर को बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनकी पारी में 9 छक्के, पांच चौके शामिल हैं। 280 के स्ट्राइक रेट से गुजरात के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए।
