पॉक्सो मामले में बंडी भगीरथ को एक और झटका, तीन दिन की पुलिस कस्टडी को कोर्ट की हरी झंडी, होगी ‘इन’ विषयों पर पूछताछ

हैदराबाद: पॉक्सो मामले में आरोपी बंडी भगीरथ को एक और बड़ा झटका लगा है। मामले की जांच को और तेज करने के लिए भगरथी को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की मेडचल-मल्काजगिरी कोर्ट ने इजाजत दी है।

इस संबंध में पुलिस की तरफ से दाखिल कस्टडी याचिका पर गौर करने के बाद कोर्ट ने माना कि केस में गहराई से जांच जरूरी है। इसलिए पुलिस कस्टडी की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही भगीरथ को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच के तहत पीड़िता के बयान, घटना के समय मौजूद लोगों की भूमिका, मोबाइल फोन डेटा, चैट्स, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों पर पुलिस विस्तार से भगीरथ से पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें-

गौरतलब है कि यह मामला तेलंगाना के राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में पुलिस कस्टडी की पूछताछ से और अहम बातें सामने आने की संभावना पर चर्चा हो रही है। फिलहाल बंडी भगीरथ चेरलापल्ली सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर हैं। कोर्ट के आदेश के तहत पुलिस कस्टडी में भगीरथ से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X