DGP of Telangana : सीवी आनंद बने तेलंगाना के नये डीजीपी, पढ़ें इनके सेवा कार्य

हैदराबाद: सीवी आनंद को तेलंगाना का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। मौजूदा डीजीपी बी शिवधर रेड्डी इस महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे है। इसके चलते सरकार ने सीवी आनंद को डीजीपी नियुक्त करते हुए आदेश जारी किया है।

Also Read-

मालूम हो कि हाल ही में यूपीएससी ने तेलंगाना डीजीपी पद के लिए योग्य आईपीएस अधिकारियों की सूची राज्य सरकार को भेजी थी। सीवी आनंद के साथ इस सूची में 1994 बैच के विनायक प्रभाकर आप्टे और सौम्या मिश्रा भी शामिल हैं। सरकार ने इन तीनों में सीनियर सीवी आनंद को डीजीपी बनाया है।

Also Read-

सीवी आनंद 1991 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने हैदराबाद सीपी और एसीपी डीजी के तौर पर काम किया है। वह अभी तेलंगाना होम डिपार्टमेंट के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी हैं। अब वे तेलंगाना के नये पुलिस महानिदेशक के तौर पर नई ज़िम्मेदारियां संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X