अनोखी प्रेम कहानी : पूर्व कैदी के साथ महिला जेल अधिकारी ने की शादी, बन गया चर्चा का विषय

हैदराबाद : देश में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। मध्य प्रदेश के सतना जेल में सजा काट चुके एक पूर्व कैदी के साथ महिला जेलर ने शादी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला जेलर फिरोजा खातून ने 14 साल की जेल की सजा काट चुके पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से शादी कर ली। दोनों के अलग-अलग धर्म होने के कारण परिजनों ने इस शादी को इनकार किया। इसके चलते विश्व हिंदू और बजरंग दल के नेताओं ने दोनों की शादी कर दी। यह शादी 5 मई को हुई।

यह भी पढ़ें-

आपको बता दें कि धर्मेंद्र सिंह मूल रूप से छतरपुर जिले का निवासी। साल 2007 में वह एक हत्या के मामले में आजीवन कारावस की सजा हुई थी। जेल में धर्मेंद्र और फिरोजा के बीच प्यार हो गया। फिरोजा ने अपने परिवार के विरोध के बीच धर्मेंद्र सिंह से शादी करने का फैसला फैसला किया है। धर्मेंद्र के परिवार की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई है।

गौरतलब है कि जेल की महिला जेल अधिकारी ने संदेश दिया कि मोहब्बत और इंसानियत का कोई मजहब नहीं होता। इस समय यह शादी चर्चा का विषय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X