अभिनेत्री राखी सावंत की आदिल खान दुर्रानी के साथ सगाई, बोली- “खुद को बदलने के लिए तैयार हूं”

हैदराबाद: टीवी की ड्रामा क्वीन और अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। रितेश से अलग होने के बाद अब राखी आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। राखी ने हाल ही में स्वीकार किया कि आदिल उनके बॉयफ्रेंड हैं। अब खबर आ रही है कि राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से आदिल के साथ सगाई कर ली है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो राखी सावंत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं, “ये कोई पब्लिसिटी नहीं है और वो मेरे प्यार है।” इसके बाद वह कैमरे के सामने अपनी रिंग दिखाती हैं। वह आगे यह भी कहती हैं, “मैं किसी को नहीं बताना चाह रही थी। मगर अब बता रही हूं।”

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि रितेश से अलग होने के बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इससे बाहर आने में आदिल ने उनकी बहुत मदद की। राखी ने यह भी बताया कि आदिल ने ही उन्हें प्रपोज किया था। खबर है कि आदिल का परिवार उनके इस रिश्ते के खिलाफ है।

राखी ने बताया कि जब आदिल के परिवार को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। उनके परिवार को मेरे कपड़े पहनने का तरीका पसंद नहीं है। लेकिन मैं उनके लिए खुद को बदलने के लिए तैयार हूं। अब शादी कब इस बारे में राखी ने कुछ नहीं बताया है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X