हैदराबाद: जीडिमेटला थाना क्षेत्र के चिंतल में हृदय विदारक घटना हुई। सायनाइड खाने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। सस्ता बाजार के सामने स्थित एक ज्वेलर शॉप के पास दो साल की बच्ची मिशा माँ के साथ गई थी।
शॉप में माँ बात कर रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। खेलते हुए बाहर आई मिशा ने नीचे गिरा हुआ सायनाइड खा लिया। शॉप के बाहर गोल्ड वर्कर द्वारा लापरवाही से छोड़ा गया सायनाइड पदार्थ ही बच्ची की मौत का कारण बना। शॉप मालिक और स्टाफ के रवैये पर परिवार के लोगों ने गुस्सा जताया।

बच्ची के बेहोश हो गई। यह देख उसे चिंतल के अस्पताल ले गये। फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत हो गई इसका पता चलते ही अस्पताल में ही बच्ची को छोड़कर ज्वेलरी शॉप मालिक फरार हो गया।
यह भी पढ़ें-
ज्वेलरी शॉप के सामने रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनके साथ न्याय करने का जीडिमेटला पुलिस से गुहार लगाई। जीडिमेटला पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फरार शॉप मालिक और गोल्ड वर्कर की तलाश में पुलिस जुटी है।
