इन साहित्यकारों के पुस्तकों का लोकार्पण, आपके लिए कवि सम्मेलन और कादम्बिनी क्लब की अपील- “आप आएंगे तो बहार आएगी”

हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद, ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एवं साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को एस. डी. हॉल (महिला नवजीवन मंडल, रामकोट) में मध्यान्ह 2:30 बजे से साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति में कार्यकारी अध्यक्ष मीना मुथा एवं महासचिव प्रवीण प्रणव ने आगे बताया कि कादम्बिनी क्लब की 410वीं मासिक गोष्ठी इस माह संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो ऋषभदेव शर्मा (हिन्दी परामर्शी, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, मानू) करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में रमेश प्रसाद मिश्र (अधिकारी, राजभाषा, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड PGCIL), विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. चंदनसिंह (वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं संगीतज्ञ) और आत्मीय अतिथि के रूप में शांति अग्रवाल (वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी) मंचासीन होंगे।

इस अवसर पर डॉ. अहिल्या मिश्र की कृति “यायावरी के दृगपथों से”, प्रो. चंदनसिंह की काव्य संग्रह “बारिश के पिंजड़े में, राज्यलक्ष्मी की कृतियाँ “सरोज स्मृति” एवं “सरोज (कविता एवं भजन संग्रह)” का लोकार्पण होगा। साथ ही “पुष्पक साहित्यिकी (संयुक्ताङ्क 34-35)” का विमोचन होगा। क्लब संस्थापिका स्वर्गीय डॉ अहिल्या मिश्र की यादों को उनके जन्मदिन के निमित्त साझा किया जाएगा। इसके साथ ही राजभाषा हिन्दी के संदर्भ में भी विचार रखे जाएंगे।

Also Read-

द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियाँ सदस्यों को सौंपी गयी है। प्रथम सत्र के उपरांत अल्पाहार और द्वितीय सत्र के समापन के पश्चात भोजन की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। साहित्य सृजनकारों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

One thought on “इन साहित्यकारों के पुस्तकों का लोकार्पण, आपके लिए कवि सम्मेलन और कादम्बिनी क्लब की अपील- “आप आएंगे तो बहार आएगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X