हैदराबाद : 20 सितंबर को कादम्बिनी क्लब की 410 वीं मासिक गोष्ठी का भव्य आयोजन एस. डी. हॉल रामकोट में मध्याह्न 2.30 बजे से किया जाएगा। यह मासिक गोष्ठी कादम्बिनी क्लब हैदराबाद एवं ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होगी।
Also Read-
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि यह गोष्ठी दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र में प्रबुद्ध साहित्यकारों के पुस्तकों का लोकार्पण होगा। दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।
Also Read-
गौरतलब है कि हमारी क्लब संस्थापिका दिवंगत डॉ अहिल्याजी मिश्र का 16 सितंबर को जन्मदिन भी है। प्रस्तुत कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता डॉ अहिल्या मिश्र की यादों को साझा करेंगें। कार्यक्रम के पश्चात स्वरुचि भोजन की व्यवस्था रखी गई है। आयोजकों ने आप सभी से बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का अनुरोध किया है।
