Jubilee Hills Gang-Rape Case: सामने आया एक बड़ा मुद्दा

हैदराबाद: अम्नेसिया पब दुष्कर्म मामले में एक बड़ा मुद्दा सामने आया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले पांच नाबालिगों को बालिग मानने के लिए पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा गया है कि पांचों आरोपियों की परिपक्वता का स्तर काफी ज्यादा है और उनमें वे सभी गुण मौजूद है जो एक मेजर के लिए आवश्यक है। पुलिस की याचिका पर अदालत जल्द सुनवाई करेगी।

आपको बता दें कि इस साल 28 मई को जुबली हिल्स के एम्नेसिया पब में कुछ युवकों ने एक पार्टी की थी। इसी क्रम में एक लड़की अपने दोस्त के साथ पब गई थी। जहां पांच नाबालिगों ने उससे बात की। पार्टी के बाद उन्होंने यह कहते हुए कार बिठा लिये कि वे उसे घर छोड़ देंगे। बाद में सभी ने एक के बाद एक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे पब में छोड़ दिया।

घर गई लड़की नाराज और दुखी दिखाई दी। इसके चलते माता-पिता ने हैरानी कारण पूछा तो उसने माता-पिता को बताया कि कुछ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सबसे पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और लड़की को ‘भरोसा’ केंद्र ले गई।

महिला अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा एकत्र किए गए बयानों और चिकित्सा जांच से पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नतीजतन, पुलिस ने पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया और अदालत के आदेश के अनुसार किशोर गृह भेज दिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X