आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, मंत्रमुग्ध कर दिया छात्रों का प्रदर्शन

हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, सुल्तान बाजार में शिक्षक दिवस-2026 बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रुतिकांत भारती उपस्थित रहे। विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शिक्षकों की तरह ही स्वशासित कक्षाएं चलाई और मनोरंजन किया। यह देखकर सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं का उन्होंने प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य कन्या विद्यालय शिक्षण समिति के मंत्री प्रदीप जाजू ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने तथा उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Also Read-

इस दौरान विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी, वाई. पदमा, वीणा शुक्ला, मालिनी, चित्रा, अनुराधा, ललिता,‌ गौतम, ममता जैन, राजलक्ष्मी, भवानी एवं सुधा ठाकुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रताप रूद्र – प्रधान, शिक्षक समिति,सरिता तिवारी – उप प्रधान, भक्त राम – कोषाध्यक्ष एवं सत्यनारायण शर्मा अंतरंग सदस्य, अशोक जाजू भी उपस्थित रहे और उन्होंने समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं विद्यार्थियों के प्रति सेवाभाव के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X