Road Accident: ऑटो को लॉरी ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। कामारेड्डी जिले के एल्लारेड्डी मंडल के हसनपल्ली गेट के पास ऑटो को तेज रफ्तार लॉरी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को ले जा रही ऑटो को हनसपल्ली गेट के पास तेज रफ्तार लॉरी ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में बैठे सभी यात्री सड़क पर बिखरकर इधर उधर गिर गये। मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ितों के लिए राहत कार्य में जुट गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायलों की पहचान कामारेड्डी जिले के पिटलम मंडल के चिलार्गी गांव निवासी के रूप में की गई है। दुर्घटना उस समय हुई जब ये सभी एल्लारेड्डी में रिश्तेदारों के कर्मकांड कार्यक्रम भाग लेकर गृहनगर लौट आ रहे थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। मृतकों में ऑटो चालक साईलू, हंसव्वा, लच्छव्वा, देवैया और केशय्या की मौत हो गई। एलारेड्डी में इलाज के दौरान अंजव्वा की महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X