हैदराबाद : महिला एशिया कप-2026 में क्रिकेट फैंस जिस भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसके लिए मंच तैयार हो गया है। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस ग्रुप-ए मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। थाईलैंड और हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हरमनप्रीत सेना पूरे जोश में है। वहीं पाकिस्तान ने भी थाईलैंड को हराया है, लेकिन नेट रन रेट के समीकरणों को देखते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए भारत पर जीत हासिल करने की जिद में है।
टीम इंडिया का दबदबा
अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच के रिकॉर्ड देखें तो टीम इंडिया का ही पूरा दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीमें 17 बार भिड़ी हैं। भारत ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान केवल 3 बार (2012, 2016, 2022) ही भारत को हरा पाया है। एशिया कप के इतिहास में देखें तो भारत 5 बार जीता है, जबकि पाकिस्तान 2022 में सिर्फ एक बार 13 रन के अंतर से जीता था। हाल ही में जून में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

दूसरी तरफ, अपने पहले मैच में थाईलैंड को हराने वाली पाकिस्तान टीम को उम्मीद है कि वह भारत में होने वाले मैच में भी वही नतीजा दोहराएगी। इस बारे में, पाकिस्तान की ओपनर आयशा जाफर ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में खास बातें कहीं। जाफर ने कहा, “वे टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए कोई खास स्ट्रेटेजी नहीं बना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि भारत-पाक मैच से बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन हमारी नजर में यह एक नॉर्मल मैच जैसा ही है। यह इस टूर्नामेंट में हमारा दूसरा मैच है। हमारा मकसद अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना और इसे भी जीतना है। हम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, सभी डिपार्टमेंट में बेहतर परफॉर्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे मेंटर ने साफ कर दिया है कि हमें कोई गलती नहीं करनी चाहिए, खासकर फील्डिंग में।”
Also Read-
मैच कब और कहां पर देखें मैच?
शनिवार रात 8 बजे शुरू होने वाले इस ब्लॉकबस्टर मैच को क्रिकेट प्रेमी लाइव प्रसारण के जरिए देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, टेन 4 चैनलों पर यह मैच लाइव आएगा। डिजिटल यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप, वेबसाइट पर इस महा मुकाबले को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। नॉकआउट मैचों से पहले अपना दबदबा बनाए रखने के लिए भारत, और हार के सिलसिले को रोकने के लिए पाकिस्तान देख रहा है, इसलिए यह मुकाबला कांटे का होना तय माना जा रहा है।
