सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी को हम करेंगे पब्लिश, हार्पर कॉलिन्स इंडिया की बड़ी घोषणा, 10 नवंबर को दुनिया भर में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली: कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी किताब के प्रकाशन पर चल रहा विवाद सुलझ गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने घोषणा की है कि सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ पुस्तक को वे प्रकाशित करेंगे। यह पुस्तक 10 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।

पहले इस पुस्तक को प्रकाशित करने वाली ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ के पीछे हटने के बाद, अब हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने यह जिम्मेदारी ली है। इस आत्मकथा में सोनिया गांधी के इटली में बचपन, भारत आना, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी, भारतीय राजनीति में उनका दशकों का सफर जैसे कई दिलचस्प विषय रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-

हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस, भारत-चीन संबंधों से जुड़े कुछ अंशों को हटाने के लिए पेंगुइन इंडिया ने कहा था और सोनिया गांधी की टीम के इसके लिए सहमत न होने से ही विवाद भड़क गया।

इसी क्रम में पेंगुइन इंडिया ने स्पष्ट किया है कि हम पर किसी तरह का दबाव नहीं था। केवल एक विशेष विषय पर चर्चा के दौरान सहमति न बन पाने के कारण ही हम पीछे हट गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X